1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: खुल सकती हैं शराब की दुकानें, लॉकडाउन बढ़ने के साथ मिल सकती है कुछ छूट

दिल्ली: खुल सकती हैं शराब की दुकानें, लॉकडाउन बढ़ने के साथ मिल सकती है कुछ छूट

 Published : May 23, 2021 11:08 am IST,  Updated : May 23, 2021 11:08 am IST

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार शराब की दुकानों को खोलने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ बात कर रही है और दुकानों पर लॉकडाउन प्रोटोकॉल का पालन हो सके इसके लिए बातचीत हो रही है।

liquor shops could opened in delhi lockdown may be extended दिल्ली: खुल सकती हैं शराब की दुकानें, लॉ- India TV Hindi
दिल्ली: खुल सकती हैं शराब की दुकानें, लॉकडाउन बढ़ने के साथ मिल सकती है कुछ छूट Image Source : ANI

नई दिल्ली. कोरोना की चेन तोड़ने और संक्रमण को काबू करने के लिए दिल्ली में लागू लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं और ऐसी संभावना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉडाउन बढ़ने के साथ कुछ छूट भी दी जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, इस बार दिल्ली में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार शराब की दुकानों को खोलने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ बात कर रही है और दुकानों पर लॉकडाउन प्रोटोकॉल का पालन हो सके इसके लिए बातचीत हो रही है। सूत्रों के अनुसार शराब की दुकानों के अलावा प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और गाड़ी मिकैनिक की दुकानों को खोलने की अनुमति भी दी जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।