1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की तीनों सीटों पर कांग्रेस ने की चर्चा, जानें किस डर से हटा कन्हैया कुमार का नाम?

दिल्ली की तीनों सीटों पर कांग्रेस ने की चर्चा, जानें किस डर से हटा कन्हैया कुमार का नाम?

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Apr 05, 2024 07:29 pm IST,  Updated : Apr 05, 2024 07:29 pm IST

कांग्रेस को दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 3 पर अपने कैंडिडेट घोषित करने हैं। इन उम्मीदवारों के नामों पर आज सीईसी ने चर्चा की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान कन्हैया कुमार का नाम भी आया था।

congress- India TV Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी नेता सोनिया गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने दिल्ली की तीन सीटों पर कैंडिडेट फाइनल करने के लिए चर्चा की है। दिल्ली में कांग्रेस आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ इंडी गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में आप ने कांग्रेस को 3 सीटें दी हैं। कांग्रेस को दिल्ली की चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने हैं। इन्हीं 3 सीटों के लिए कांग्रेस की सीईसी ने आज नामों की चर्चा की है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में कन्हैया कुमार के नाम की भी चर्चा हुई थी लेकिन, फिर उसे हटा दिया गया।

बैठक में इन नामों पर हुई चर्चा

बता दें कि दिल्ली की कुल 7 लोकसभा सीटों में से 4 पर आम आदमी पार्टी ने मार्च के शुरुआती हफ्तों में ही उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपने हिस्से की 3 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। सूत्रों की मानें तो आज सीईसी की बैठक में नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट पर अरविंदर सिंह लवली के नाम पर चर्चा हुई। नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट पर उदित राज, सुरेंद्र कुमार और राजकुमार चौहान के नाम पर मंथन किया गया। वहीं चांदनी चौक सीट पर जेपी अग्रवाल, अलका लांबा और संदीप दीक्षित नामों पर चर्चा हुई है।

कन्हैया कुमार का नाम क्यों हटा 

सूत्रों ने ये भी बताया कि कांग्रेस की इस बैठक में नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट पर कन्हैया कुमार के नाम की भी चर्चा हुई, लेकिन कुछ नेताओं ने कहा ये कहा कि अगर कन्हैया को कैंडिडेट बनाया तो बीजेपी 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' वाला नैरेटिव बना सकती है। सूत्रों की मानें तो कन्हैया कुमार का नाम पैनल में नहीं था फिर भी उनके नाम पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि चांदनी चौक सीट पर जेपी अग्रवाल सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं नॉर्थ वेस्ट से उदित राज सबसे प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस इन तीन सीटों पर अंतिम फैसला एक दो दिन में ही लेगी।

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।