1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. महिला समृद्धि योजना का नाम बदला, अब दिल्ली लक्ष्मी योजना कहलाएगी, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये

महिला समृद्धि योजना का नाम बदला, अब दिल्ली लक्ष्मी योजना कहलाएगी, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये

 Published : Jul 13, 2026 04:58 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 05:06 pm IST

दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत रक्षाबंधन से होगी। इसके तहत हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे। हालांकि, इसका फायदा उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड न हो।

Rekha Gupta- India TV Hindi
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता Image Source : PTI

दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया है। सरकार ने स्कीम का नाम बदलने को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए ये जरूरी है कि महिला 10 साल से दिल्ली में रह रही हो और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो। परिवार की सबसे बड़ी महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। हर परिवार से सिर्फ एक महिला ही इस योजना का लाभ लेने की हकदार होगी।

दिल्ली की करीब 17 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। दिल्ली लक्ष्मी योजना रक्षाबंधन पर लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत 21 से 60 साल की एलिजिबल महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। हालांकि, परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

 

दिल्ली लक्ष्मी योजना की पात्रता की शर्तें जानने के लिए यहां क्लिक करें

स्कीम का पोर्टल भी तैयार

सूत्र के अनुसार सरकार ने इस योजना के लिए एक पंजीकरण पोर्टल भी तैयार किया है और महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के मकसद से एक मोबाइल ऐप शुरू करने की योजना बना रही है। यह योजना 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के मुख्य वादों में से एक थी। उम्मीद है कि इससे राजधानी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लगभग 17 लाख महिलाओं को फायदा होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाला महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना को लागू करेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मार्च में 2026-27 के लिए वार्षिक बजट पेश करते हुए इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। गुप्ता ने बार-बार आश्वासन दिया था कि वह इस योजना को एक पुख्ता योजना के साथ शुरू करेंगी ताकि योजना का अधिकतम लाभ उठाया जा सके।

दिल्‍ली में महिला समृद्धि योजना लागू, किसे मिलेंगे 2500 रुपये, कैसे करें अप्लाई, जानें सबकुछ

एक जून से शुरू होने वाली थी योजना

सूत्र ने बताया कि पहले इस योजना की घोषणा एक जून को होने की उम्मीद थी। हालांकि, सरकार द्वारा इसका नाम बदलने का फैसला किए जाने के कारण इसे शुरू करने में देरी हुई। सूत्रों ने बताया कि पंजीकरण पोर्टल तैयार कर लिया गया है और योजना के औपचारिक रूप से शुरू होने के कुछ ही समय बाद इसके शुरू होने की संभावना है। दिल्ली की भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था, ‘‘हमें दिल्ली की महिलाओं तक एक पूर्ण योजना के साथ पहुंचना है, जिनकी पात्रता की जांच की जाएगी और इसके लिए पंजीकृत किया जाएगा। इस योजना के तहत महिला लाभार्थियों को हर महीने पैसा मिलेगा। हम नहीं चाहते कि कोई भी महिला छूटे। यह योजना शुरू होगी और प्रत्येक पात्र महिला को इसका लाभ मिलेगा।’’

यह भी पढ़ें-

दिल्लीवालों को जाम से मिलेगी बड़ी राहत, व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों में बनेंगे 38 नए पार्किंग स्थल

दिल्ली के LG टीएस संधू ने सुलझाया वर्षों पुराना जमीन आवंटन विवाद, शहर में सुरक्षा, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।