नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में महिलाओं के खासा ध्यान रखा है। महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। इसमें सबसे खास है महिला महिला समृद्धि योजना। इस योजना के लिए 5,110 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव रखा गया है। इस योजना से दिल्ली की लाखों महिलाओं को कैसे फायदा मिलेगा, इसे लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।
Related Stories
सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगी रकम
महिला समृद्धि योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। यह रकम सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगी। यह योजना भी मध्य प्रदेश में चलाई जा रही लाडली बहना और महाराष्ट्र में चलाई जा रही लाडकी बहिन योजना की तर्ज पर चलाई जाएगी।
विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिश
इस योजना के बारे में जब रेखा गुप्ता से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पात्र बहनों का पता करने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाई गई है जिस पर काम हो रहा है। जल्द ही सरकार विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप एक पोर्टल लॉन्च करेगी जिसमें पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अब सरकार ने इस योजना के लिए बजट भी आवंटित कर दिया है इसलिए जल्द ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।
फिलहाल इस योजना की पात्रता के लिए दिल्ली सरकार की ओर नियम पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों के बाद ही तस्वीर साफ होगी। माना जा रहा है कि आय, निवास और अन्य सामाजिक मानकों के आधार पर पात्र महिलाओं का चयन किया जाएगा। विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों के आधार पर गाइडलाइन जारी होगी।
किसको कैसे मिलेगा लाभ?
माना जा रहा है कि एक परिवार में एक महिला ही इस योजना का लाभ उठा सकेगी। परिवार में मां, बहू और बेटी तीनों हो तो किसको इसका लाभ मिलेगा, इस पर अभी कोई नियम स्पष्ट नहीं है। महिला गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल या आर्थिक रूप कमोजर वर्ग में आती हो, परिवार की सालाना आय, महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लभा नहीं ले रही हो, इन सबको लेकर कुछ दिनों में गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। गाइडलाइन जारी होती ही इस योजना की पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी।