1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. राजस्थान: श्रीमाधोपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के तीन दर्जन से अधिक डिब्बे रेलवे ट्रैक से उतरे, मचा हड़कंप

राजस्थान: श्रीमाधोपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के तीन दर्जन से अधिक डिब्बे रेलवे ट्रैक से उतरे, मचा हड़कंप

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Oct 08, 2025 08:34 am IST,  Updated : Oct 08, 2025 09:04 am IST

राजस्थान के श्रीमाधोपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। यहां मालगाड़ी के तीन दर्जन से अधिक डिब्बे रेलवे ट्रैक से उतर गए हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया है और रूट बाधित है। देखें वीडियो...

राजस्थान में ट्रेन हादसा- India TV Hindi
राजस्थान में ट्रेन हादसा Image Source : REPORTER

श्रीमाधोपुर: राजस्थान के श्रीमाधोपुर के न्यू रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा हो गया है। रेलवे ट्रैक पर एक नंदी को बचाने के चक्कर में ये ट्रेन हादसा हुआ है। हादसे में मालगाड़ी के तीन दर्जन से अधिक डब्बे रेलवे ट्रैक से उतर गए और डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक हुआ बाधित हो गया है। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी जीआरपी तथा कार्मिक मौके पर पहुंचे हैं। एक एक कर टूटे डिब्बों को हटाने का काम शुरू किया गया है।

देखें वीडियो


सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही एक मालगाड़ी की सभी 36 बोगियां पटरी से उतर गईं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन रेलवे की तकनीकी टीम जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन रेल यातायात प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव या देरी की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।