1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बेटे के साथ खड़े शख्स की गाय ने ली जान, देखें हमले का दर्दनाक CCTV फुटेज

बेटे के साथ खड़े शख्स की गाय ने ली जान, देखें हमले का दर्दनाक CCTV फुटेज

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 23, 2024 10:00 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 10:00 pm IST

दिल्ली के देवली खानपुर इलाके में गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति पर गाय ने हमला कर दिया। वहीं गाय के हमले से घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बेटे के साथ खड़े शख्स की गाय ने ली जान।- India TV Hindi
बेटे के साथ खड़े शख्स की गाय ने ली जान। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति पर आवारा गाय से अचानक हमला कर दिया। गाय ने जिस तरह से शख्स पर हमला किया उसे देखकर आस-पास मौजूद लोग अवाक रह गए। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले गाय ने युवक को अधमरा कर दिया। इस दौरान वहां पर एक मासूम भी गायों को भगाने की नाकाम कोशिश करता नजर आ रहा था। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने गाय को किसी तरह से भगाया। इसके बाद घायल अवस्था में पड़े युवक को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। वहीं अस्पताल में युवक की मौत हो गई। 

बेटे को स्कूल छोड़ने गया था शख्स

पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 45 वर्षीय सुभाष झा अपने परिवार के साथ देवली खानपुर इलाके में रहता था। परिवार में उसके अलावा उसकी पत्नी और दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र 13 साल और छोटे बेटे की उम्र 7 साल है। सुभाष मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, जो यहां पर फाइनेंसर का काम करता था। पुलिस के मुताबिक मृत्तक सुभाष का बड़ा बेटा 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। उसकी परीक्षा चल रही है। ऐसे में छोटा बेटा ही स्कूल जा रहा था। गुरुवार को सुभाष छोटे बेटे को बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए गया था, जहां पर स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए आती है। 

अस्पताल में हुई मौत

सुभाष अपने बेटे के साथ बस स्टैंड पर स्कूल बस के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक गाय ने उस पर हमला कर दिया। सुभाष बचने के भागा तो गाय भी दौड़कर उसके पीछे आई और उसे टक्कर मार कर गिरा दिया। सुभाष के गिरने के बाद गाय ने उसपर लगातार हमले करने शुरू कर दिया। गाय के हमले से सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सुभाष को बत्रा अस्पताल पहुंचाया, जहां सुभाष की मौत हो गई। वहीं अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद तिगड़ी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू में जुट गई है। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि पुलिस टीम गाय के बारे में जानकारी जुटा रही है। अगर उसका मालिक मिलता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 

'क्या फायदा ऐसी डिग्री का...', बेरोजगार युवक ने डिग्रियां जलाकर लगाई फांसी; 'पेपर लीक' से था परेशान

भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेन की स्पीड कितनी होगी, रेल मंत्री ने बताया कब तक हो जाएगी चालू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।