1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में चाकू मारकर युवक की हत्या, गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे, भारी पुलिस बल तैनात

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में चाकू मारकर युवक की हत्या, गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे, भारी पुलिस बल तैनात

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 13, 2025 03:32 pm IST,  Updated : Mar 13, 2025 08:16 pm IST

गुस्साए लोग सड़कों पर उतर गए। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

Delhi, manglopuri murder- India TV Hindi
मंगलपुरी में मर्डर के बाद तनाव Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली के मंगलोपुरी इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोग सड़कों पर उतर गए। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

धारदार हथियार से युवक पर ताबड़तोड़ वार

अज्ञात बदमाशों ने धारदार-हथियार से युवक पर ताबड़तोड़ वार किए। वहीं, परिजन युवक को आननफानन में अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की हत्या से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने सड़कों पर उतर आए और वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से ठप कर दिया। इस बीच तनाव के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

CCtV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान 

उधऱ, दिल्ली के सागरपुर मर्डर केस में पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। CCtV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। स्कूल में हुए विवाद के बाद छात्रों के दो गुटों में चाकूबाज़ी हो गई..जिसमें 16 साल के एक लड़के की जान चली गई। सरेआम हुई इस हत्या का लोग वीडियो बनाते रहे। लड़का तड़पता रहा लेकिन किसी ने भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।