1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'बीजेपी जो 15 साल में नहीं कर पाई, वो 'आप' 5 वर्ष में करेगी'-मनीष सिसोदिया

'बीजेपी जो 15 साल में नहीं कर पाई, वो 'आप' 5 वर्ष में करेगी'-मनीष सिसोदिया

 Published : Nov 21, 2022 09:24 am IST,  Updated : Nov 21, 2022 09:25 am IST

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के पार्षद लोगों के सामने आने वाले सभी मुद्दों को हल करेंगे और अपने-अपने इलाके में विकास लाएंगे।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया(फाइल फोटो)- India TV Hindi
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया(फाइल फोटो) Image Source : PTI

दिल्ली| दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी MCD में 15 साल में जो नहीं कर पाई, 'आम आदमी पार्टी' 5 साल में उसे हासिल कर लेगी। दिल्ली के डिप्टी सीएम ने द्वारका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली MCD में भी लोग सीएम अरविंद केजरीवाल की 'आम आदमी पार्टी' को चुनने के लिए पूरी तरह रेडी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो 15 साल में एमसीडी में नहीं कर पाई, आम आदमी पार्टी वो 5 साल में हासिल कर लेगी। उन्होंने कहा कि 'आप' के अलावा किसी और को वोट देना वोट को बर्बाद करने के बराबर है।

'भाजपा के उन कचरा-योद्धाओं से मेरे दो सवाल हैं'

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के पार्षद लोगों के सामने आने वाले सभी मुद्दों को हल करेंगे और अपने-अपने इलाके में विकास लाएंगे। सिसोदिया ने कूड़े के पहाड़ों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के उन कचरा-योद्धाओं से मेरे दो सवाल हैं। इसमें पहला यह कि पिछले 15 साल में भाजपा ने दिल्ली को कूड़े के ढेर और कचरे के पहाड़ क्यों बना दिया? और दूसरा, क्या भाजपा के नेता केजरीवाल को गाली देने के अलावा कुछ और जानते हैं?

15 सालों में बीजेपी ने पूरे शहर को बर्बाद कर दिया है

'आप' नेता ने कहा कि पिछले 15 सालों में बीजेपी ने पूरे शहर को बर्बाद कर दिया है। बीजेपी शासित नगल निगम की मुख्य और प्राइमरी जिम्मेदारी दिल्ली को साफ करना और कचरा साफ करना था, लेकिन भाजपा इसमें पूरी तरह से असफल साबित हुई और दिल्ली को डंपिंग ग्राउंड में बदल दिया। उन्होंने कहा कि केवल सात सालों में 'आप' सरकार ने वर्ल्ड क्लास स्कूलों और अस्पतालों का निर्माण किया है, फ्री और 24 घंटे बिजली दी है, एक ईमानदार, सिटिजन सेंट्रिक सरकार के रूप में अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार है, उसी तरह नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।