1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. तिहाड़ जेल से बाहर नहीं निकल पा रहे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

तिहाड़ जेल से बाहर नहीं निकल पा रहे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

 Reported By: Kumar Sonu, Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Apr 27, 2023 03:36 pm IST,  Updated : Apr 27, 2023 04:04 pm IST

कोर्ट में सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया के वकील ने कहा कि सीबीआई को यह बताना चाहिए कि जांच पूरी हुई है या नहीं? फिर जब कोर्ट ने सीबीआई के वकील से यह सवाल किया तो उन्होंने बताया कि जांच पूरी हो गई है।

Delhi liquor, Manish Sisodia, AAP- India TV Hindi
मनीष सिसोदिया Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत एक बार फिर बढ़ा दी गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI मामले में मनीष सिसोदिया की हिरासत को अब 12 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। आप नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने कई दौर की पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। 

25 अप्रैल को सीबीआई ने दाखिल की है सप्लीमेंट्री चार्जशीट

वहीं कोर्ट में सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया के वकील ने कहा कि सीबीआई को यह बताना चाहिए कि जांच पूरी हुई है या नहीं? फिर जब कोर्ट ने सीबीआई के वकील से यह सवाल किया तो उन्होंने बताया कि जांच पूरी हो गई है।  बता दें कि सीबीआई ने 25 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें मनीष सिसोदिया को आरोपी बताते हुए नामजद किया था। कोर्ट अब इस मामले में 12 मई को अगली सुनवाई करेगा।  

शराब घोटाला मामले में सिसोदिया को किया गया गिरफ्तार

गौरतलब है कि सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी से पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था, "मुझे झूठे मामलों में जेल जाने से डर नहीं है, घर में मेरी पत्नी अकेली है। वह लंबे अरसे से बीमार चल रही है। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार होने पर आपलोग उनकी चिंता करना।" सिसोदिया के इस बयान में बाद उसी दिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान उनकी पत्नी से मिलने आवास पर पहुंचे थे और उनका हमेशा साथ देने का भरोसा दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।