1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 21, 2024 09:54 pm IST,  Updated : Apr 21, 2024 10:10 pm IST

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई है। जिसकी वजह से आस-पास के इलाके में डर का माहौल है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

Ghazipur- India TV Hindi
गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लगी है। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं। ये आग रविवार देर शाम लगी थी, जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। ये पहली बार नहीं है, जब गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगी हो। यहां आग लगने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। बता दें कि दिल्ली के बड़े हिस्से का कूड़ा नगर निगम द्वारा गाजीपुर लैंडफिल साइट पर डंप किया जाता है।

कूलिंग का हो रहा काम 

हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। कूलिंग का काम चल रहा है। जैसे ही इस साइट पर आग लगी थी, वैसे ही पुलिस को सूचना दी गई थी और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया था। एमसीडी अधिकारियों का मानना है कि साइट पर गैस फॉर्म होने से अचानक आग लगी होगी।

गौरतलब है कि दिल्ली में अच्छी खासी गर्मी पड़ने लगी है और गर्मी के मौसम में कूड़े के पहाड़ पर आग लगने की कई खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं। बीते साल भी इस पहाड़ में कई बार आग लगी थी। स्थानीय लोग सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि इस कूड़े के पहाड़ का कोई परमानेंट समाधान निकाला जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 

यूपी: बरेली में 5 स्टार होटल में हुई पार्टी के दौरान मारपीट और हंगामा, बिजनेसमैन ने लड़के को छत से नीचे फेंका, CCTV सामने आया

भारत में किस नदी को कहते हैं बूढ़ी गंगा?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।