1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. MCD byelection result: आज आएंगे पांच वार्डों के नतीजों, वोटों की गिनती शुरू

MCD byelection result: आज आएंगे पांच वार्डों के नतीजों, वोटों की गिनती शुरू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2021 08:43 am IST,  Updated : Mar 03, 2021 08:58 am IST

नगर निगम की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव की आज मतगणना शुरू हो गई है। इस सीटों पर रविवार 28 फरवरी को वोट डाले गए गए थे।

MCD byelection result: आज आएंगे पांच वार्डों के नतीजों, वोटों की गिनती शुरू- India TV Hindi
MCD byelection result: आज आएंगे पांच वार्डों के नतीजों, वोटों की गिनती शुरू Image Source : ANI/TWITTER

नई दिल्ली: गुजरात निकाय चुनाव में विपक्षी दलों को धूल चटाने के बाद बीजेपी और दिल्ली की सत्ता में अपना दूसरा कार्यकाल संभाल रही आम आदमी पार्टी की के लिए अहम दिन है। नगर निगम की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव की आज मतगणना शुरू हो गई है। इस सीटों पर रविवार 28 फरवरी को वोट डाले गए गए थे। इस उपचुनाव में 50 फीसदी को अधिक मतदान हुआ था। आंकड़ों के अनुसार कल्याणपुरी में 59.19 फीसद, त्रिलोकपुरी में 55.95 फीसद, चौहान बांगर में 55.60 फीसद, रोहिणी-सी में 44.58 फीसद, शालीमार बाग (उत्तर) वार्ड में 43.23 फीसद मतदान हुआ। इन पांचों वार्डों में 50.86 फीसद मतदान हुआ। मतदान के बाद मुख्य प्रतिद्वंद्वियों --आप, भाजपा और कांग्रेस ने जीत का दावा किया ।

वरिष्ठ आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि वह मतदान केद्रों पर गये और उन्हें आप के सभी सीटें जीतने का विश्वास है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी ऐसा ही भरोसा जताया है। वहीं दिल्ली कांग्रेस ने भी ऐसी ही उम्मीद व्यक्त की। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के तहत दो वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तीन वार्ड के उपचुनाव में करीब 2.42 लाख मतदाता हैं।

दिल्ली के शालीमार बाग (उत्तर), रोहिणी-सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर वार्ड में उपचुनाव हो रहे हैं। चुनाव निकाय ने बताया कि शालीमार बाग (उत्तर) महिलाओं के लिए आरक्षित है, जबकि त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। इन उपचुनाव को 2022 की शुरुआत में सभी 272 एमसीडी वार्ड में होने वाले चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव के परिणाम तीन मार्च को घोषित होंगे। मतदान के लिए 327 केंद्र बनाए गए थे और 26 उम्मीदवार मैदान में थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।