1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देशभर में इफ्तार पार्टी का करेगा आयोजन, RSS की केंद्रीय टीमें भी लेंगी हिस्सा

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देशभर में इफ्तार पार्टी का करेगा आयोजन, RSS की केंद्रीय टीमें भी लेंगी हिस्सा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2022 11:08 am IST,  Updated : Mar 27, 2022 11:08 am IST

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन करने जा रहा है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक इंद्रेश कुमार ने जानकारी दी कि इस आयोजन में आरएसएस बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं।

Indresh Kumar,Founder,Muslim Rashtriya Manch- India TV Hindi
Indresh Kumar,Founder,Muslim Rashtriya Manch Image Source : FACEBOOK

Highlights

  • मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देशभर में रखेगा इफ्तार पार्टी
  • संघ के नेताओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा

नई दिल्ली: आरएसएस का एक एक विंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इफ्तार का आयोजन करेगा। अप्रैल के महीने में रमजान शुरु हो रहें हैं,इस मौके पर देशभर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा। खास बात ये है कि देसभर में होने वाली इफ्तार पार्टी में संघ की केंद्रीय टीमें भी हिस्सा लेंगी  

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक इंद्रेश कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के केंद्रीय दल से अपने इलाके में कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध करेंगे। रमजान के बाद आरएसएस से संबद्ध संगठन देशभर में ईद मिलन समारोह भी आयोजित करेगा और शांति, सौहार्द, एकता और देशभक्ति का संदेश देने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोगों तथा आरएसएस नेताओं को आमंत्रित करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।