1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली हवाई अड्डे पर भीड़ रोकने के लिए तकनीक का इस्तेमाल, T3 पर लगाई गई यात्री ट्रैकिंग प्रणाली

दिल्ली हवाई अड्डे पर भीड़ रोकने के लिए तकनीक का इस्तेमाल, T3 पर लगाई गई यात्री ट्रैकिंग प्रणाली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 02:40 pm IST

इससे लोगों की आवाजाही का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी तथा प्रतीक्षा का समय कम होगा और एक-दूसरे से दूरी सुनिश्चित होगी।

New Passenger Tracking System in Delhi IGI Airport terminal...- India TV Hindi
New Passenger Tracking System in Delhi IGI Airport terminal 3 Image Source : PTI

नयी दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर नई यात्री ट्रैकिंग प्रणाली लगायी गयी है। इससे लोगों की आवाजाही का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी तथा प्रतीक्षा का समय कम होगा और एक-दूसरे से दूरी सुनिश्चित होगी। दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली डायल ने कहा कि "जोविस यात्री ट्रैकिंग प्रणाली" कतार प्रबंधन प्रणाली है। 

एक विज्ञप्ति में बताया कि अलग अलग स्थानों पर स्क्रीन लगाकर प्रणाली के जरिए चेक-इन, सुरक्षा जांच आदि पर लगने वाले समय की सीधी प्रतीक्षा जानकारी उपलब्ध होगी। कोविड पूर्व स्तर की तुलना में उड़ानों का परिचालन कम है। इसलिए हवाई अड्डे पर टर्मिनल दो और टर्मिनल तीन से विमान आ- जा रहे हैं। 

पीटीएस में छत पर एक सेंसर लगाया जाएगा जिसके जरिए यात्रियों की गणना होगी और उनको ट्रैक किया जाएगा। दिल्ली इंटरनेशल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बताया कि इस तरह अधिकारियों को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र का पता चल जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।