1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. ज्यादा शराब पीने से दो युवकों की मौत, बंद कमरे में मिली लाश

ज्यादा शराब पीने से दो युवकों की मौत, बंद कमरे में मिली लाश

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 26, 2018 08:14 am IST,  Updated : Dec 26, 2018 08:14 am IST

दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में अधिक शराब पीने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली के सुभाष नगर...- India TV Hindi
दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में अधिक शराब पीने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्ली: दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में अधिक शराब पीने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात को 31 साल के तेजिंदर अपने फ्लैट में 21 साल के गुरतेज के साथ मृत मिले। इससे पहले उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी।

अधिकारियों ने कहा कि फर्नीचर फैक्टरी चलाने वाले तेजिंदर ने सुभाष नगर इलाके में स्थित अपने किराए के फ्लैट में पार्टी की थी। गुरतेज उसकी फैक्टरी में काम करता था। वो भी पार्टी में आया था और दो अन्य दोस्त भी आए थे। पुलिस के मुताबिक, पार्टी के बाद दो अन्य दोस्त चले गए तो तेजिंदर और गुरतेज बेहोश हो गए।

पुलिस ने बताया कि तेजंदिर का एक कर्मचारी फैक्टरी की चाबी लेने के लिए फ्लैट पर गया था तो उन्हें बेहोश पाया। उसने तेजिंदर के परिवार को सूचित किया जिसने पुलिस को बुलाया। पोस्टमार्टम में दोनों की मौत ज्यादा शराब पीने की वजह से होने की पुष्टि हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली