1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार : 'कैश वैन' में नोट की जगह निकली शराब की 100 पेटियां, 2 गिरफ्तार

बिहार : 'कैश वैन' में नोट की जगह निकली शराब की 100 पेटियां, 2 गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2018 10:14 pm IST,  Updated : Oct 31, 2018 10:14 pm IST

बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र से पुलिस और उत्पाद कर विभाग ने बुधवार को एक कैश वैन से 100 कार्टन (पेटी) भारत में निर्मित विदेशी शराब बरामद की है।

Cash Van- India TV Hindi
Cash Van Image Source : IANS

गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र से पुलिस और उत्पाद कर विभाग ने बुधवार को एक कैश वैन से 100 कार्टन (पेटी) भारत में निर्मित विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत 80 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है। उक्त शराब झारखंड से बिहार लाई जा रही थी।

गया के सहायक उत्पाद कर आयुक्त किशोर कुमार साह ने बताया, "विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से एक वाहन से शराब तस्कर बड़ी मात्रा में शराब लेकर बिहार जा रहे हैं। सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर डोभी के समीप तलाशी अभियान के दौरान एक कैश वैन से 100 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई।"

उन्होंने बताया, "वैन पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान समस्तीपुर के अजय कुमार और गोपाल कुमार के रूप में की गई है।"

साह ने कहा, "गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में बताया कि उक्त शराब झारखंड के बोकारो से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। कैश वैन के मालिक के विषय में पता लगाया जा रहा है।" उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत