1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली: टीचर की डांट से परेशान 7वीं की छात्रा ने आत्‍महत्‍या, हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर की

दिल्‍ली: टीचर की डांट से परेशान 7वीं की छात्रा ने आत्‍महत्‍या, हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2018 09:17 am IST,  Updated : Dec 06, 2018 02:48 pm IST

राजधानी दिल्ली में कम उम्र में आत्महत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है। दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक 7वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

representational image- India TV Hindi
representational image

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदरपुरी इलाके में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्रा ने अपने घर में फंदा लगा कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली । पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। छात्रा की मां को संदेह है कि स्कूल शिक्षक की डांट के कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है । 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की ने शनिवार को उस समय खुदकुशी की जब उसकी मां अदालत गई थी । लड़की की मां पेशे से एक अधिवक्ता है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। 

इस बीच, स्कूल प्रबंधन ने बयान जारी कर कहा है कि जांच अधिकारी का पूरा सहयोग कर रहे हैं और वे एक आंतरिक जांच भी करवा रहे हैं। बयान में कहा गया है कि अभी हम ऐसे किसी भी विवरण का खुलासा नहीं कर सकते हैं जो पुलिस जांच को प्रभावित कर सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली