1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. केजरीवाल ने स्कूली बच्चों से कहा, वायु प्रदूषण के लिए ‘कैप्टन अंकल, खट्टर अंकल’ को लिखें पत्र

केजरीवाल ने स्कूली बच्चों से कहा, वायु प्रदूषण के लिए ‘कैप्टन अंकल, खट्टर अंकल’ को लिखें पत्र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2019 11:24 am IST,  Updated : Nov 01, 2019 11:24 am IST

केजरीवाल ने शुक्रवार को शहर के स्कूली बच्चों से कहा कि पंजाब और हरियाणा में जल रही पराली के कारण यहां वायु प्रदूषण फैल रहा है और इसके लिए वे दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर इसे नियंत्रित करने की अपील करें।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नयी दिल्ली। दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्‍ली के प्रदूषण के लिए पंजाब और हरियाणा का जिम्‍मेदार ठहराया है। केजरीवाल ने शुक्रवार को शहर के स्कूली बच्चों से कहा कि पंजाब और हरियाणा में जल रही पराली के कारण यहां वायु प्रदूषण फैल रहा है और इसके लिए वे दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर इसे नियंत्रित करने की अपील करें। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में जल रही पराली के कारण दिल्ली में प्रदूषण हो रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा, ‘‘ कृपया कैप्टन अंकल और खट्टर अंकल को पत्र लिखें और कहें ‘कृपया हमारी सेहत का ध्यान रखे’।’’ 

केजरीवाल ने प्रदूषण से स्कूली बच्चों को बचाने की सरकार की पहल के तहत विद्यार्थियों को मास्क बांटे और उन्हें पराली जलाए जाने के बारे में भी बताया। दिल्ली सरकार ने निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों को बांटने के लिए 50 लाख ‘एन95’ मास्क खरीदे हैं। उन्होंने खुद भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बच्चों की सेहत के बारे में सोचने और पराली जलाने से रोकने के लिए कदम उठाने की अपील भी की। 

मुख्यमंत्री ने बच्चों से राष्ट्रीय राजधानी में कूड़ा जलाने से रोकने में मदद करने की अपील भी की। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें दिल्ली में कूड़ा जलने से रोकना होगा। अगर आप किसी को ऐसा करते देखें, तो उनसे ऐसा ना करने की अपील करें। अगर वे ना मानें तो फिर उनकी शिकायत करने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली