1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली: मकान मालिक और किराएदार के बीच खूनी झड़प, एक की मौत, दो घायल

दिल्ली: मकान मालिक और किराएदार के बीच खूनी झड़प, एक की मौत, दो घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2019 11:09 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 11:23 pm IST

दिल्ली के ख्याला इलाके में मकान मालिक और किराएदार के बीच खूनी झड़प हो गई। मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई चाकूबाजी में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा घायल बताए जा रहे हैं।

Breaking- India TV Hindi
Breaking

नई दिल्ली: दिल्ली के ख्याला इलाके में मकान मालिक और किराएदार के बीच खूनी झड़प का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच शाम करीब 7:30 बजे विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद देखते ही देखते विवाद मार-पिटाई में बदल गया और फिर चाकूबाजी होने लगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक किरायेदार और मकान मालिक के बीच किसी बात को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद था। जिसके बाद बुधवार को बात बढ़कर चाकूबाजी तक पहुंच गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा घायल हो गए। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली