1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दो बच्चों की हत्या करने के बाद मां ने ट्रेन से कटकर दी जान

दो बच्चों की हत्या करने के बाद मां ने ट्रेन से कटकर दी जान

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 06, 2019 01:22 pm IST,  Updated : Jan 06, 2019 01:22 pm IST

बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली।

लिया जिले के रसड़ा...- India TV Hindi
लिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली।

बलिया: बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि महतवार गांव में शनिवार रात पिंकी देवी (25) ने अपने दो बच्चों विंध्याचल (5) और कल्लू (3) की हत्या की। उसके बाद बीती रात करीब 1.20 बजे गढ़िया रेलवे क्रासिंग के समीप सूरत-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। 

उन्होंने बताया कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि पिंकी ने अपने बेटों की गला दबाकर हत्या की। हत्या करने के बाद उसने दरवाजा बंद कर दिया था। बहरहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना की छानबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पिंकी के ससुर सेतु निगम में भदोही में कार्यरत थे। उनकी पिछले दिनों मौत हो गई थी। महिला की इच्छा ससुर की मृत्यु के बाद उनके आश्रित के रूप में नौकरी करने की थी , लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नही थे। सूत्रों के मुताबिक, महिला का पति दो दिन पहले नौकरी से सम्बंधित कागजात तैयार कराने भदोही चला गया, इसके बाद से महिला का स्वभाव क्रूर हो गया था। वह अपने बच्चों को अकारण मारने व सास से झगड़ा करने लगी थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत