1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. 3 साल की बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर पिता की हत्या

3 साल की बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर पिता की हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2019 07:38 am IST,  Updated : Jun 05, 2019 08:58 am IST

दक्षिणपूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में अपनी बेटी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने की कीमत एक शख्स को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

Delhi man killed by neighbours for opposing to objectionable remarks against minor daughter- India TV Hindi
PTI Representational

नई दिल्ली: दक्षिणपूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में अपनी बेटी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने की कीमत एक शख्स को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल प्रह्लादपुर इलाके में एक शख्स ने अपनी 3 साल की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया, जिसके बाद उसके पड़ोसियों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार की है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि राकेश की बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राकेश और कृष्णा के बीच झगड़ा हो गया था। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इस मामले में हस्तक्षेप करके दोनों को अलग किया। बिस्वाल ने कहा कि डेढ़ घंटे बाद, राकेश अपनी पत्नी पूजा और भाई मुकेश के साथ कृष्णा के घर के बाहर पहुंच गया। पूजा ने पुलिस को बताया कि कृष्णा और उसके भाई रंजीत ने उसके पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। 

अधिकारी ने कहा कि राकेश के परिवार वाले उसे लेकर पास के अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में इससे पहले भी पड़ोसियों द्वारा मामूली कहासुनी पर अपने पड़ोसियों की हत्या करने की कई घटनाएं सामने आई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली