1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दीवाली के दिन मेट्रो सेवा रात के दस बजे तक रहेगी उपलब्ध

दीवाली के दिन मेट्रो सेवा रात के दस बजे तक रहेगी उपलब्ध

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2018 08:55 am IST,  Updated : Nov 06, 2018 08:55 am IST

बयान में कहा गया कि मेट्रो ट्रेन सेवा दिवाली के दिन सभी लाइनों पर सुबह छह बजे और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह के 4:45 बजे से ही शुरू होगी।

दीवाली के दिन मेट्रो सेवा रात के दस बजे तक रहेगी उपलब्ध - India TV Hindi
दीवाली के दिन मेट्रो सेवा रात के दस बजे तक रहेगी उपलब्ध 

नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि दीवाली के दिन मेट्रो सेवा टर्मिनल स्टेशनों से रात दस बजे तक ही उपलब्ध हो सकेगी। 

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ 7 नवंबर को दीवाली उत्सव के दिन अंतिम मेट्रो सेवा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात के 11 बजे के बजाय 10 बजे तक ही उपलब्ध हो पाएगी।’’

बयान में कहा गया कि मेट्रो ट्रेन सेवा दिवाली के दिन सभी लाइनों पर सुबह छह बजे और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह के 4:45 बजे से ही शुरू होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली