1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली पुलिस की गिरफ्त में आया अंतरराज्‍यीय हथियार तस्‍कर, एक कार्बाइन और 40 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्‍टल बरामद

दिल्‍ली पुलिस की गिरफ्त में आया अंतरराज्‍यीय हथियार तस्‍कर, एक कार्बाइन और 40 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्‍टल बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2019 12:30 pm IST,  Updated : Sep 24, 2019 12:30 pm IST

दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को हिरासत में लिया है।

File Photo- India TV Hindi
File Photo

दिल्‍ली पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने  एक अंतरराज्‍यीय तस्‍कर को हिरासत में लिया है। इसके पास से भारी मात्रा में अत्‍याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इस तस्‍कर का नाम इरशाद खान है और इसके तार देश के कई राज्‍यों से जुड़े हुए हैं। 

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इरशाद खान के पास से अत्‍याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। इसमें 1 कार्बाइन के साथ 40 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्‍टल पुलिस ने बरामद की हैं। साथ ही पुलिस को उसके पास से 20 मैगजीन भी मिली हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली