1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली: पटपड़गंज स्थित प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर, एक की मौत

दिल्ली: पटपड़गंज स्थित प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर, एक की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2020 06:55 am IST,  Updated : Jan 09, 2020 09:30 am IST

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 35 गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना कर दी गई हैं।

fire- India TV Hindi
fire

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि यह आग यहां मौजूद एक प्रिंटिंग प्रेस में लगी है। आग इमारत के बेसमेंट और पहले फ्लोर पर लगी है, यहां एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। बता दें कि पटपड़गंज एक घना इलाका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। 

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब दो बजकर 38 मिनट पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली और दमकल विभाग की 30 गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर गुरुवार सुबह आठ बजे काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि इमारत में किसी के फंसे होने की आशंका को दूर करने के लिए तलाशी अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि आग भूतल, पहली और दूसरी मंजिल पर फैली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली