1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली: गांधीनगर मार्केट में कपड़े की दुकानों में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां मौके पर

दिल्‍ली: गांधीनगर मार्केट में कपड़े की दुकानों में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां मौके पर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2019 09:55 am IST,  Updated : Aug 13, 2019 10:58 am IST

नई दिल्ली के व्यस्त गांधी नगर मार्केट में मंगलवार सुबह आग लग गई। यह आग यहां मौजूद 6 से 7 गार्मेंट शोरूम में लगी है।

Delhi Fire - India TV Hindi
Delhi Fire 

नई दिल्‍ली के व्‍यस्‍त गांधी नगर मार्केट में मंगलवार सुबह आग लग गई। यह आग यहां मौजूद 6 से 7 गार्मेंट शोरूम में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। फिलहाल आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। घटना के कारण का पता फिलहाल नहीं चल सका है।

दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग के बारे में सुबह 7.47 बजे सूचना मिली थी जिसके बाद 21 दमकलों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली