1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली: नरेला की फुटवियर फैक्ट्री में भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से फायरकर्मी घायल

दिल्ली: नरेला की फुटवियर फैक्ट्री में भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से फायरकर्मी घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2019 08:38 am IST,  Updated : Dec 24, 2019 08:38 am IST

दिल्ली के नरेला में स्थित एक फुटवियर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसने फैलते हुए दूसरी फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Delhi Fire- India TV Hindi
Delhi Fire

दिल्ली के नरेला में स्थित एक फुटवियर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसने फैलते हुए दूसरी फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचावकार्य के लिए फायरब्रिगेड की 22 गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया। 

जिस समय यहां राहत एवं बचाव का काम चल रहा था तभी फैक्ट्री में रखा एक सिलेंडर फट गया। इसके चलते आग बुझा रहा फायरकर्मी इसमें घायल हो गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में ज्वलन​शील पदार्थ रखा होने के चलते आग तेजी से भड़क गई। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली