1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली की भलस्वा लैंडफिल साइट कूड़े के पहाड़ में लगी आग बेकाबू, प्रदूषण बढ़ने का खतरा

दिल्ली की भलस्वा लैंडफिल साइट कूड़े के पहाड़ में लगी आग बेकाबू, प्रदूषण बढ़ने का खतरा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2018 02:04 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 07:39 pm IST

भलस्‍वा में कूडे के पहाड़ पर लगी आग तेजी से फैल रही है जिससे शहर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Bhalaswa landfill site- India TV Hindi
Bhalaswa landfill site

नई दिल्ली। उत्‍तरी राज्‍यों से आ रहे पराली के धुंए से जहां दिल्‍ली वैसे ही परेशान थी, वहीं दिल्‍ली की भलस्वा लैंडफिल साइट में 20 अक्टूबर से लगी आग ने मुसीबत और बढ़ा दी है। भलस्‍वा में कूडे के पहाड़ पर लगी आग तेजी से फैल रही है जिससे शहर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर चिंता बढ़ गई है। 

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘‘खराब’’ और ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी के बीच रही। अधिकारियों ने आगामी दिनों में प्रदूषण के गंभीर स्तर पर पहुंचने की चेतावनी दी है। 

दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट में 20 अक्टूबर को दोपहर दो बजे आग लगी। दमकलकर्मी अब भी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली