1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली: दिलशाद गार्डन के शेल्टर होम से 9 लड़कियां गायब, मनीष सिसोदिया ने लिया एक्शन

दिल्ली: दिलशाद गार्डन के शेल्टर होम से 9 लड़कियां गायब, मनीष सिसोदिया ने लिया एक्शन

 Written By: IANS
 Published : Dec 04, 2018 06:35 am IST,  Updated : Dec 04, 2018 10:27 am IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आश्रय गृह (शेल्टर होम) से 9 नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। इस पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीस सिसोदिया ने संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

दिल्ली के...- India TV Hindi
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीस सिसोदिया Image Source : PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आश्रय गृह (शेल्टर होम) से 9 नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं, जिसके बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीस सिसोदिया ने संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने सिसोदिया को सोमवार को पत्र लिखा था, जिसके मुताबिक, दिलशाद गार्डन में लड़कियों के संस्कार आश्रम से 1 और 2 दिसंबर की रात को 9 लड़कियां गुम हो गईं। 

स्वाति ने लिखा, "शेल्टर होम के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पता नहीं कि कब और कैसे ये लड़कियां गायब हो गईं। उनके गायब होने का पता 2 दिसंबर की सुबह को चला।" उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा इस संबंध में FIR दर्ज की गई है और जांच चल रही है। 

उन्होंने कहा, "इन 9 लड़कियों को द्वारका के शेल्टर होम से निकाल कर दिलशाद गार्डन के शेल्टर होम में स्थानांतरित किया गया था।" इस पत्र पर कार्रवाई करते हुए सिसोदिया ने दिल्ली के मुख्य सचिव को जिलाधिकारी और शेल्टर होम के अधीक्षक को तुरंत निलंबित करने का निर्देश दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली