1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर, चालू हुआ ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर, चालू हुआ ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 14, 2023 06:38 pm IST,  Updated : Jul 14, 2023 06:50 pm IST

बाढ़ की विभिषिका झेल रही दिल्ली के लिए राहत की खबर है। ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को आज शाम चालू कर दिया गया है।

ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर अरविंद केजरीवाल Image Source : इंडिया टीवी

नई दिल्ली :  दिल्ली में यमुना के जलस्तर में कमी आने के बाद ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर दिया गया है। इससे दिल्ली वालों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि बाढ़ का पानी घुसने के बाद राजधानी दिल्ली में पानी सप्लाई करनेवाले तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए थे। इससे दिल्ली के लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्वीट कर इस इस प्लांट के चालू होने की जानकारी दी।

यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद वजीराबाद, ओखला और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद कर दिया गया था जिससे पानी की बहुत किल्लत हो गई है। लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही थी। लेकिन इस बीच आज सीएम केजरीवाल खुद ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पहुंचे। इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को आज शाम से चालू कर दिया गया है। 

यमुना के जलस्तर में कमी होने के बाद भी राजधानी दिल्ली में आज भी सड़कों पर पानी भर रहा। इससे यातायात पर काफी असर पड़ा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने के लिए कहा है। 

इस बीच मुकंदपुर चौक पर बाढ़ के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों बच्चे बाढ़ के पानी में नहाने गए थे। बच्चों की उम्र करीब 14- 15 साल बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

यमुना नदी में तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड टूटने के बाद जल स्तर शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे कम होकर 208.25 मीटर पर आ गया । दिल्ली के कई अहम इलाके अब भी जलमग्न हैं। बृहस्पतिवार को यमुना का जल स्तर तीन घंटे तक स्थिर रहा लेकिन शाम सात बजे से यह फिर बढ़कर 208.66 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से तीन मीटर अधिक था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।