1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली में अचानक ट्रेनों पर हुआ जबर्दस्‍त पथराव, 15 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

दिल्‍ली में अचानक ट्रेनों पर हुआ जबर्दस्‍त पथराव, 15 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2019 08:48 am IST,  Updated : Oct 17, 2019 08:48 am IST

एक ट्रेन हादसे में हुई मौत की वजह से लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बुधवार शाम गुजरती ट्रेनों पर पत्थर फेंके

Tugalakabad - India TV Hindi
Tugalakabad 

नयी दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद में कल शाम रेलवे ट्रैक पर अजब स्थिति पैदा हो गई। अचानक पटरियों के दोनों ओर खड़े लोगों ने ट्रेनों पर पत्‍थर बरसाने शुरू कर दिए। जिसके चलते करीब 1 घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही रोक देनी पड़ी। इसकी वजह से करीब 15 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। 

बता दें कि एक ट्रेन हादसे में हुई मौत की वजह से लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बुधवार शाम गुजरती ट्रेनों पर पत्थर फेंके, जिसके चलते कम से कम 15 ट्रेनों में देरी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि एक घंटे बाद ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई। 

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया, "तुगलकाबाद में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई जिसके बाद वहां करीब 500 लोग एकत्रित हुए और गुजरती ट्रेन पर पत्थर फेंकने लगे। हमने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलती ट्रेनों को रोक दिया था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली