1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में लगेगा नाइट कर्फ्यू ? हाईकोर्ट में दिल्ली सरकार ने कहा- हो रहा विचार

दिल्ली में लगेगा नाइट कर्फ्यू ? हाईकोर्ट में दिल्ली सरकार ने कहा- हो रहा विचार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2020 02:28 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 02:44 pm IST

उच्च न्यायालय में दिल्ली में हो रहे कोरोना टेस्ट को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने दिल्ली सरकार से अन्य राज्यों की तरह कदम को लेकर सवाल किया था।

कोरोना मरीजों की...- India TV Hindi
कोरोना मरीजों की पहचान के लिए दिल्ली में लगातार टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू पाने और संक्रमण रोकने के लिए हो सकता है आने वाले दिनों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला हो जाएगा। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को दिल्ली सरकार से पूछा कि क्या दिल्ली सरकार भी आने वाले दिनों में अन्य राज्यों की तरह कदम उठाएगी तो इसके जवाब में दिल्ली सरकार की तरफ से कोर्ट में कहा गया है कि सरकार दिल्ली में कोरोना की स्थिति को देखते हुए सक्रियता से नाइट कर्फ्यू या सप्ताहअंत में कुछ पाबंदियां लगाने पर विचार कर रही है। उच्च न्यायालय में दिल्ली में हो रहे कोरोना टेस्ट को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने दिल्ली सरकार से अन्य राज्यों की तरह कदम को लेकर सवाल किया था। 

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले कम नहीं हो रहे हैं रोजाना हजारों की संख्या में नए केस आ रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 5246 नए केस देखने को मिले हैं और कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 545787 तक पहुंच गया है। दिल्ली में कोरोना की वजह से अबतक 8720 लोगों की जान जा चुकी है, बुधवार को भी 99 लोगों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में फिलहाल 38287 कोरोना एक्टिव मामले हैं। 

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए दिल्ली में लगातार टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है, बुधवार को दिल्ली में 61778 कोरोना टेस्ट हुए हैं और पॉजिटिविटी रेट 8.49 प्रतिशत दर्ज किया गया है। अबतक दिल्ली में कुल 59.76 लाख कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।