1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रा ने की खुदकुशी, UPSC की कर रही थी तैयारी, चौंका देंगी सुसाइड नोट की बातें

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रा ने की खुदकुशी, UPSC की कर रही थी तैयारी, चौंका देंगी सुसाइड नोट की बातें

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 03, 2024 01:27 pm IST,  Updated : Aug 04, 2024 08:31 pm IST
Anjali, student, suecide- India TV Hindi
मृतक अंजलि Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि UPSC की तैयारी कर रही एक छात्रा की आत्महत्या के मामले ने छात्रों के परिवारों को हिला कर रख दिया है। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में किराए के कमरे में रहकर यूपीएससी की तैयारी करने वाली महाराष्ट्र की एक छात्रा ने बीते दिनों खुदकुशी कर ली थी। इस स्यूसाइड नोट में लिखी बातें बेहद चौंकाने वाली हैं। 

डिप्रेशन में आकर आत्महत्या 

UPSC की इस छात्रा ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की और स्यूसाइड नोट में लिखा कि UPSC के छात्र किस दबाव में सिविल सेवा की तैयारी करते हैं। उनकी रोजमर्रा की दिक्कतें परेशानियों का जिक्र भी इस स्यूसाइड नोट में किया गया है।

https://getapi.indiatvnews.com/doc/document-285.pdf

मम्मी पापा से मांगी माफी

अंजलि ने स्यूसाइड नोट में अपने मम्मी पापा से माफी मांगी और लिखा कि उसने डिप्रेशन से निकलने की बहुत कोशिश की नहीं संभव नहीं हो पाया। मेरा सिर्फ एक सपना था UPSC पहली बार में क्लीयर करना लेकिन वह संभव नहीं हो सका। आप सभी लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। लेकिन अब मुझसे नहीं हो पा रहा है। मैं बहुत असहाय महसूस कर रही हूं और अब इस दुनिया से जा रही हूं।

PG और होस्टल वाले लूट रहे हैं

अंजलि ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि मैं जानती हूं खुदकुशी कोई समस्या का हल नही है।  स्यूसाइड नोट में अंजलि ने PG और होस्टल के किराए कम होने की भी बात भी लिखी है। उसने लिखा है कि PG और होस्टल वाले छात्रों को लूट रहे हैं। कई छात्र यह भार झेल नहीं पाते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।