1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. OMG: कैदी के पेट में 4 मोबाइल ! डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दो को बाहर निकाला, जानिए तिहाड़ जेल में क्या हुआ

OMG: कैदी के पेट में 4 मोबाइल ! डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दो को बाहर निकाला, जानिए तिहाड़ जेल में क्या हुआ

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Sep 09, 2022 01:47 pm IST,  Updated : Sep 09, 2022 02:02 pm IST

OMG: दरअसल, यह मामला तिहाड़ जेल के वार्ड नंबर 1 का है। यहां एक कैदी के पेट में तेज दर्द उठा। दर्द असहनीय था।

Representational Graphics- India TV Hindi
Representational Graphics Image Source : INDIA TV

Highlights

  • तिहाड़ जेल के वार्ड नंबर 1 का मामला
  • इंडोस्कॉपी में पेट में मोबाइल होने की पुष्टि

OMG:  दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक कैदी ने एक दो नहीं बल्कि पूरे 4 मोबाइल फोन निगल लिया। जेल प्रशासन के संज्ञान में जब यह मामला सामने आया तो कैदी का ऑपरेशन कर दो मोबाइल फोन निकाल लिया गया है जबकि बाकी के दो मोबाइल फोन के लिए कैदी की एक और सर्जरी की जाएगी।

तिहाड़ जेल के वार्ड नंबर 1 का मामला

दरअसल, यह मामला तिहाड़ जेल के वार्ड नंबर 1 का है। यहां एक कैदी के पेट में तेज दर्द उठा। दर्द असहनीय था। इसके बाद उसे जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया। इंडोस्कॉपी में उसके पेट में मोबाइल होने की पुष्टि हुई। कैदी ने बताया कि वह चोरी छिपे फोन जेल के अंदर लाया था। इस फोन को बेचकर वह पैसे कमाना चाहता था। उसने छोटे फोन को निगल लिया। लेकिन उसे पेट से बाहर नहीं निकाल पाया जिसके चलते उसे पेट में असहनीय दर्द होने लगा। जेल में पैसे कमाने की लालच कैदी के लिए जी का जंजाल बन गया। 

हत्या, लूट और डकैती के मामलों में जेल में बंद है कैदी

जीबी पंत में डॉक्टरों ने कहा कि कैदी के पेट में दो और वस्तुएं हैं लेकिन स्पष्ट नहीं है कि वह क्या है। अगली सर्जरी में उसे भी निकाल लिया जाएगा। जेल प्रशासन के मुताबिक यह कैदी हत्या, लूट और डकैती के मामलों में जेल में बंद है। कुछ दिन पहले ही कोर्ट में तारीख के चलते जेल से बाहर गया था। इसी दौरान उसने मोबाइल को निगल लिया था। 

चौकस हुआ तिहाड़ जेल प्रशासन 

जेल के अंदर आकर वह मोबाइल बाहर नहीं निकाल पाया। जिसके चलते उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। बाद में उसने जेल अधिकारियों को सारी बात बताई जिसके बाद उसे जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया गया। जहां डॉक्टरों ने इंडोस्कॉपी के जरिए उसकी जांच की फिर ऑपरेशन कर दो मोबाइल फोन को पेट से बाहर निकाल लिया है। वहीं इस घटना के बाद तिहाड़ प्रशासन और ज्यादा चौकस हो गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।