1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के करोल बाग में चली गोलियां, घायल शख्स को अस्पताल में कराया गया भर्ती

दिल्ली के करोल बाग में चली गोलियां, घायल शख्स को अस्पताल में कराया गया भर्ती

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Apr 24, 2026 08:08 am IST,  Updated : Apr 24, 2026 08:14 am IST

दिल्ली के करोल बाग में कालका दास चौक के पास गोलियां चलने के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गोली लगने से घायल युवक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटनास्थल की जांच करती पुलिस- India TV Hindi
घटनास्थल की जांच करती पुलिस Image Source : REPORTER

नई दिल्लीः दिल्ली के करोल बाग में कई राउंड गोलियां चली हैं। गोली लगने से एक शख्स घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना आज तड़के सुबह करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। पुलिस ने बताया कि FSL टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और मौके से 2 खाली कारतूस और 1 जिंदा कारतूस मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि 3 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। 

गोली लगने से एक शख्स घायल

पुलिस की तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि लेडी हार्डिंग अस्पताल से सुबह 3:55 बजे एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि रोहित (निवासी थान सिंह नगर, आनंद पर्वत) को गोली लगी है।  

जांच करने पर पता चला कि यह इलाका करोल बाग थानाक्षेत्र के अंतर्गत आता है। पीड़ित अभी अस्पताल में है भर्ती है और उसने संदिग्धों के बारे में शुरुआती जानकारी दी है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

 हत्या और अवैध हथियार रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

वहीं, दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हत्या में कथित संलिप्तता और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र (डब्ल्यूपीआईए) के निवासी रितिक कुमार को 20 अप्रैल को डब्ल्यूपीआईए के राजा पार्क में एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और उसकी तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके एक कारतूस और देसी कट्टा बरामद किया गया। जांच के दौरान पता चला कि रितिक आदर्श नगर थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में भी शामिल है।उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को हत्या के मामले को सुलझाने में मदद मिली, जिसके बाद सह-आरोपी कुणाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।