दिल्ली में विधानसभा के चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज है। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने फ्रीबीज कल्चर (मुफ्त की रेवड़ी) पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यम वर्ग के लोगों पर हर चीज पर टैक्स लगा दिया है, उन्होंने मध्यम वर्ग के लोगों को टैक्स देकर तोड़ दिया है।'
इसलिए मिलनी चाहिए फ्री की सुविधा
इसके साथ ही प्रियंका कक्कड़ ने कहा, 'अगर आप 10 लाख रुपये कमा रहे हैं, तो आप 5 लाख रुपये टैक्स के रूप में दे रहे हैं। तो उस टैक्स के पैसे का क्या किया जाना चाहिए? अच्छे स्कूल बनाए जाने चाहिए, आपको मुफ्त पीने का पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और बस यात्रा मिलनी चाहिए।'
बीजेपी ने मुफ्त की रेवड़ी का उठाया मुद्दा
दिल्ली में मुफ्त की रेवड़ी बांटे जाने का मुद्दा जोरों-शोरों पर हैं। बीजेपी के नेता केजरीवाल पर आरोप लगा रहे हैं कि वह जनता को फ्री की सुविधा देकर गुमराह कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने अगले कार्यकाल में भी फ्री की सुविधा जारी रखने का ऐलान किया है।
मुफ्त की रेवड़ी पर AAP सरकार ने किया साफ
वहीं, अब आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की जनता को मुफ्त की सुविधाएं क्यों मिलनी चाहिए। पार्टी ने सीधे तौर पर कहा कि एक आम आदमी अपनी सैलरी का आधा हिस्सा टैक्स देने में निकाल देता है। इन जनता के टैक्स के पैसों से ही दिल्ली में लोगों को फ्री की सुविधाएं दी जानी चाहिए