1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविर में आग, 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविर में आग, 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2021 11:31 am IST,  Updated : Jun 13, 2021 11:31 am IST

दक्षिणपूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के निकट रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में आग लग जाने से 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।

दिल्ली में रोहिंग्या...- India TV Hindi
दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविर में आग, 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक Image Source : TWITTER- ANI

नई दिल्ली: दक्षिणपूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के निकट रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में आग लग जाने से 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई और दमकल विभाग को इसकी सूचना रात करीब 11 बजकर 55 मिनट पर मिली। अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास मदनपुर खादर में घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं और देर रात करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि रोहिंग्या शिविर में आग लगने की पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) को फोन के जरिए जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस मदनपुर खादर के कंचन कुंज में घटनास्थल पर पहुंची। बाद में, आग को काबू में कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने कहा, ‘‘56 झोंपड़ियां जलकर खाक हो गईं, जिनमें करीब 270 रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे थे। अभी यह पता नहीं लग पाया है कि आग क्यों लगी और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।