1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Oxygen Shortage: 'थोड़े दिन बाद कहेंगे कोरोना था ही नहीं'- सत्येंद्र जैन

Oxygen Shortage: 'थोड़े दिन बाद कहेंगे कोरोना था ही नहीं'- सत्येंद्र जैन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2021 12:17 pm IST,  Updated : Jul 21, 2021 12:17 pm IST

सत्येंद्र जैन से जब संसद में केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए जवाब के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी थोड़े दिनों बाद यह भी कह देंगे कि कोरोना था ही नहीं, महामारी थी ही नहीं।

Oxygen Shortage Satyendra Jain says after some time they will say there was no coronavirus Oxygen Sh- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर की पीक के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों को लेकर केंद्र पर हमला बोला है। सत्येंद्र जैन से जब संसद में केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए जवाब के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी थोड़े दिनों बाद यह भी कह देंगे कि कोरोना था ही नहीं, महामारी थी ही नहीं, अगर ऑक्सीजन की कमी नहीं थी तो बार-बार हर रोज दिल्ली के अंदर ही हाईकोर्ट ने एक्शन लिया।

सत्येंद्र जैन ने मीडिया कर्मियों से कहा कि आप लोग ही अस्पतालों का हाल दिखा रहे थे। कई जगह ऑक्सीजन खत्म हो गई। दिल्ली के अंदर और देश के अंदर बहुत जगहों पर ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान गई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली और देश के कई जगहों पर ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुईं। ऑक्सीजन की कमी से जो मौतें हुई हैं उन्हें 5 लाख मुआवजा देने के लिए हमने कमेटी बनाई थी जिसे उपराज्यपाल ने भंग कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।