1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Parvesh Verma Profile: अरविंद केजरीवाल को करारी मात देने वाले प्रवेश वर्मा कौन हैं, जानें उनके बारे में

Parvesh Verma Profile: अरविंद केजरीवाल को करारी मात देने वाले प्रवेश वर्मा कौन हैं, जानें उनके बारे में

 Published : Feb 08, 2025 12:56 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 01:02 pm IST

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी नई दिल्ली विधानसभा सीट हार गए हैं। प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को शिकस्त दी है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा- India TV Hindi
भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा Image Source : FILE

Parvesh Verma Profile: दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली विधानसभाी सीट से भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पटखनी दे दी है। प्रवेश वर्मा ने इस सीट पर शनदार जीत दर्ज करते हुए भगवा लहरा दिया है। प्रवेश वर्मा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। चलिए ऐसे में आपको प्रवेश वर्मा के बारे में बताते हैं। 

दिल्ली विश्वविद्यालय से की पढ़ाई

प्रवेश वर्मा एक भारतीय राजनेता है जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं। उनका जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था। वह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक (बी कॉम) किया और फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में एमबीए की डिग्री प्राप्त की है। 

सियासत में जमाया सिक्का

2013 में प्रवेश वर्मा ने महरौली विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को पराजित किया था। इसके बाद, 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर वर्मा संसद सदस्य बने। 2019 के लोकसभा चुनाव में, उन्होंने कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 5,78,486 मतों के अंतर से हराया, जो दिल्ली के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा अंतर था। 

केजरीवाल को दी शिकस्त

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से था। प्रवेश वर्मा ने इस सीट पर शानदार जीत दर्ज करते हुए अरविंद केजरीवाल को शिकस्त दे दी है। 

प्रवेश वर्मा नेट वर्थ 

चुनाव आयोग में दाखिल किए गए अपने चुनावी हलफनामे में प्रवेश वर्मा ने अपनी संपत्ति का पूरा विवरण दिया है। चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, प्रवेश वर्मा के पास इस समय तीन कारें हैं, जिसमें 36 लाख रुपए की टोयोटा इनोवा, 9 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर और 11.77 लाख रुपए की महिन्द्रा XUV शामिल है। इसके साथ ही उनके पास 2 लाख 20 हजार रुपए की नगदी है। प्रवेश वर्मा ने अपनी चल संपत्ति 77 करोड़ 89 लाख 34 हजार 554 रुपए बताई है। वहीं, 12 करोड़ 19 लाख रुपए की कुल अचल संपत्ति है। इसका मतलब ये हुआ कि उनके पास 90 करोड़ रुपये की संपत्ति है। प्रवेश वर्मा की संपत्ति में कृषि योग्य भूमि, गोदाम और घर शामिल हैं।

विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में मिली कामयाबी

प्रवेश वर्मा संसद की वित्त समिति के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों पर संयुक्त समिति में भी कार्य किया है। वर्मा ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और विधानसभा तथा लोकसभा दोनों चुनावों में सफलता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें:

'भ्रष्टाचार, पानी, खराब सड़कें और LG से तू तू मैं मैं, जानिए दिल्ली में केजरीवाल की AAP सरकार के हार की 5 बड़ी वजह

जंगपुरा से मनीष सिसोदिया 600 वोट से हारे, बीजेपी उम्मीदवार को दी जीत की बधाई; AAP को बहुत बड़ा झटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।