Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में नए साल से पहले शराब की प्रीमियम दुकानें खोलने की योजना, ग्राहकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

दिल्ली में नए साल से पहले शराब की प्रीमियम दुकानें खोलने की योजना, ग्राहकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd Published : Nov 06, 2024 08:06 am IST, Updated : Nov 06, 2024 08:09 am IST

दिल्ली में शराब के शौकीनों को नए साल से पहले सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार द्वारा दिल्ली में ज्यादा प्रीमियम शराब की दुकानें खोलने की योजना है।

Delhi Premium liquor shops- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE PIC/PTI दिल्ली सरकार बना रही शराब की प्रीमियम दुकानें खोलने की योजना

नई दिल्ली: क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। जिसके तहत नए साल से पहले प्रीमियम शराब की दुकानें खोलने की योजना है। एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

कैसी होंगी शराब की ये प्रीमियम दुकानें?

शराब की ये दुकानें साइज में काफी बड़ी होंगी और इनका आकार आदर्श रूप से 500 वर्ग मीटर से अधिक होगा। ग्राहकों को इसमें ये सुविधा मिलेगी कि वह शेल्फ से अपने पसंदीदा ब्रांड को चुन सकेंगे। उत्पाद शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमने दिल्ली सरकार के चार निगमों को और अधिक प्रीमियम दुकानें खोलने के लिए कहा है। वे इस पर काम कर रहे हैं।"

बता दें कि अगस्त 2020 में उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 में बढ़ोतरी के बाद और प्राइवेट ऑपरेटरों ने दिल्ली में शराब की दुकानें बंद कर दीं, चार निगम शहर में सभी शराब व्यापार को संभालते हैं। जिनके नाम हैं, दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (DSIIDC), दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC), दिल्ली उपभोक्ता सहकारी थोक स्टोर (DCCWS), और दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (DSCSC)।

इस समय दिल्ली में कितनी प्रीमियम शराब की दुकानें?

अधिकारी ने बताया कि इस समय दिल्ली के प्रमुख शॉपिंग केंद्रों और मॉलों में 45 से ज्यादा प्रीमियम दुकानें चल रही हैं। ऐसे में चारों निगमों को अधिक प्रीमियम दुकानें खोलने के लिए और उन्हें किराए पर देने के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने का निर्देश दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में नए प्रीमियम स्टोर किराए की जगह की उपलब्धता के आधार पर मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में खोले जाएंगे। बता दें कि दिल्ली के चारों निगम मिलकर छोटी-छोटी दुकानों के जरिए लगभग 700 शराब की दुकानें चलाते हैं, जहां ग्राहक लकड़ी के काउंटर पर उनके ब्रांड खरीदते हैं।

अधिकारी ने ये भी बताया कि शराब पर उत्पाद शुल्क और मूल्य वर्धित कर के माध्यम से अर्जित राजस्व में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस साल सुधार देखा गया है। नई प्रीमियम दुकानें खुलने से बिक्री और कमाई में सुधार होगा। बता दें कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में, उत्पाद शुल्क विभाग ने शराब की बिक्री पर शुल्क से 3,047 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 2,849 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। (इनपुट: PTI)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement