1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से बढ़ेगी नोएडा में जाम की समस्या, पुलिस एक्टिव

आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से बढ़ेगी नोएडा में जाम की समस्या, पुलिस एक्टिव

 Published : Jan 03, 2023 11:31 am IST,  Updated : Jan 03, 2023 11:31 am IST

आने वाले वक्त में नोएडा में जाम की दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ सकती है। अब साउथ दिल्ली और न्यू दिल्ली से नोएडा आने के लिए लोग दिल्ली नोएडा लिंक रोड, कालिंदी कुंज, ओखला बैराज और चिल्ला बॉर्डर का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करेंगे।

आश्रम फ्लाईओवर बंद...- India TV Hindi
आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से लगा जाम Image Source : PTI

नोएडा: दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से अब नोएडा में जाम की दिक्कत बढ़ सकती है। 1 जनवरी की शाम को आश्रम फ्लाईओवर और बंद होने से सोमवार को साउथ दिल्ली, न्यू दिल्ली और नोएडा की सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिला था। आने वाले वक्त में नोएडा में जाम की दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ सकती है। अब साउथ दिल्ली और न्यू दिल्ली से नोएडा आने के लिए लोग दिल्ली नोएडा लिंक रोड, कालिंदी कुंज, ओखला बैराज और चिल्ला बॉर्डर का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करेंगे। इसके चलते वाहनों का दबाव इन मार्गो पर ज्यादा बढ़ेगा।

जाम की स्थिति से बचने के लिए और लोगों को परेशानी न हो, इसलिए नोएडा में ट्रैफिक कर्मियों को ज्यादा संख्या में उन रास्तों पर तैनात किया जा रहा है जिन पर वाहन चालकों की संख्या ज्यादा है। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि आश्रम फ्लाईओवर 45 दिनों के लिए बंद हो गया है। जिसके चलते नोएडा से दिल्ली के सभी लिंक रोड पर वाहनों का अतिरिक्त दबाव रहेगा और जाम की स्थिति रहेगी जिससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को ज्यादा संख्या में उन रास्तों पर लगाया गया है जहां पर वाहनों का ज्यादा दबाव होगा।

Ashram flyover
Image Source : IANSआश्रम फ्लाईओवर बंद होने से जाम की स्थिति

मंगलवार को नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी डीएनडी फ्लाईओवर से आश्रम तक के मार्ग का जायजा लेंगे और फिर यह भी तय किया जाएगा कि इस पर रोजाना 4 लाख से अधिक वाहन निकलते हैं। उनको कैसे बिना जाम के निकाला जाए। डीएनडी लूप के पास अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।

आश्रम फ्लाईओवर के बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कत दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली के इलाकों में रही। लेकर आने वाले दिनों में यह दिक्कते नोएडा के लिंक रोड पर भी दिखाई देंगी। इसीलिए अभी से नोएडा की ट्रैफिक पुलिस एक्टिव है और कोशिश कर रही है कि नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को जाम की परेशानी सामना ना करना पड़े।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।