1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. चुनावी रैली में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव बोले- उनकी तबियत है खराब

चुनावी रैली में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव बोले- उनकी तबियत है खराब

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Avinash Rai
 Published : Jan 23, 2025 01:59 pm IST,  Updated : Jan 23, 2025 02:49 pm IST

मुस्तफाबाद में प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली में आज राहुल गांधी नहीं पहुंचे। दरअसल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि राहुल गांधी की स्वास्थ्य खराब है।

Rahul Gandhi did not attend the election rally Delhi state president Devendra Yadav said his health - India TV Hindi
राहुल गांधी की तबियत हुई खराब Image Source : PTI/WIKIPEDIA

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। वहीं 8 फरवरी को चुनाव के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। चुनावी मैदान में इस बार भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तीनों ही जोर आजमाने में लगी हुई हैं। तीनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के नेता भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को पीएम मोदी ने दिल्ली की जनता से संवाद किया था। वहीं राहुल गांधी भी लगातार कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 

राहुल गांधी की तबियत खराब

लेकिन इस बीच राहुल गांधी की तबियत खराब होने की खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मुस्तफाबाद में राहुल गांधी की रैली होनी थी। लेकिन राहुल गांधी की तबियत खराब होने की वजह से वह रैली में नहीं जा पाएंगे। बता दें कि राहुल गांधी का स्वास्थ्य बुधवार से ही खराब चल रहा है। दरअसल बुधवार यानी 22 जनवरी को राहुल गांधी दिल्ली के सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित जनसभा में नहीं जा सके थे। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास प्रस्तावित इस जनसभा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

चुनावी रैली में नहीं पहुंचे राहुल गांधी

सदर बाजार से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भारद्वाज उम्मीदवार हैं। देवेंद्र यादव ने इस जनसभा में कहा, ‘‘राहुल जी तबियत खराब होने के कारण यहां नहीं पहुंच सकेंगे।’’ उन्होंने राहुल गांधी का संदेश पढ़ा जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि तबीयत ठीक होने के बाद वह लोगों से मिलेंगे तथा उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस का समर्थन करने का आह्वान किया। राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। इसके कारण उन्हें पिछले दिनों नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था और 21 जनवरी को कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली’ में भी वह शामिल नहीं हो सके थे। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी आने वाले दिनों में दिल्ली में कई जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही रोडशो और पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।