1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR में 30 जुलाई को सुबह से लेकर रात तक झमाझम बारिश के आसार, IMD का अलर्ट पढ़कर ही घर से निकलें

दिल्ली-NCR में 30 जुलाई को सुबह से लेकर रात तक झमाझम बारिश के आसार, IMD का अलर्ट पढ़कर ही घर से निकलें

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jul 29, 2026 08:54 pm IST,  Updated : Jul 29, 2026 09:08 pm IST

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में गुरुवार को बारिश का अनुमान जताया है। मुख्य सड़कों पर भारी जलजमाव के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

नोएडा में बारिश के बीच गाड़ियों से जाते लोग- India TV Hindi
नोएडा में बारिश के बीच गाड़ियों से जाते लोग Image Source : PTI

नई दिल्लीः दिल्ली-NCR के लोगों के लिए 30 जुलाई का दिन सुहावना होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई यानी गुरुवार को दिन भर झमाझम बारिश हो सकती है। बारिश का यह सिलसिला शुक्रवार तक जारी रह सकता है। दोनों दिन आकाश में बादल छाए रहेंगे और शाम या रात में तेज़ बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान की भी संभावना है। 

दिल्ली में गुरुवार को दिन भर खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम या रात के समय एक बार फिर से बारिश हो सकती है। इसका मलतब यह हुआ कि गुरुवार को दिनभर बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान 18 किमी की प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

कई जगहों पर लग सकता है जाम

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। यानी दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश की वजह से दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर की सड़कों पर पानी जमा हो सकता है। इसकी वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। इससे पहले जब भी बारिश हुई है लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा है। 

 शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर/शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C से 35°C और 25°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास रहेगा। सुबह के समय हवा की रफ़्तार 20 किमी/घंटा तक हो सकती है। 

बारिश से दिल्ली की हवा हुई साफ

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मंगलवार को भी झमाझम बारिश हुई थी। भारी बारिश के कारण सड़कों और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 71 रहा जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।

ये भी पढ़ेंः आज आपके इलाके में बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग ने कई राज्यों में जारी किया अलर्ट, पढ़ें अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।