1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए रस्में शुरू, दिल्ली में 18 जनवरी से रामायण मेला का आयोजन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए रस्में शुरू, दिल्ली में 18 जनवरी से रामायण मेला का आयोजन

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 16, 2024 05:22 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 05:22 pm IST

दिल्ली में 18 से 21 जनवरी तक रामायण मेला का आयोजन किया गया है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिन के समय कलाकृतियां दिखाई जाएंगी। शाम को 5 बजे से 7 बजे के बीच रामलीला होगी।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है।- India TV Hindi
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। Image Source : FILE PHOTO

अयोध्या में 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा की जानी है। इस खास दिन को लेकर देशभर में उत्साह की लहर है। प्राण प्रतिष्‍ठा के इस कार्यक्रम का आगाज आज 16 जनवरी से हो चुका है। आज से प्राण प्रतिष्ठा तक कई कार्यक्रम और पूजा की जाएंगी। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के अलग-अलग हिस्से में भी कई तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस बीच, दिल्ली में 18 से 21 जनवरी तक रामायण मेला का आयोजन किया गया है। 

कार्यक्रम पुराना किला में होगा

पुराना किला में 11:30 बजे से 7 बजे तक कई कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी मुख्य अतिथि होंगी। भजन, मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक समेत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। देश के साथ-साथ मलेशिया, बाली, थाईलैंड, मॉरीशस, सिंगापुर और श्रीलंका के कलाकार प्रस्तुति देंगे। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

"राम ने सबको प्रेरित किया है"

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया, "दिल्ली में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) 7 उत्सव रामायण का हम आप सबके सामने ला रहे हैं। कार्यक्रम पुराना किला में होगा। राम ने सबको प्रेरित किया है। दिन के समय कलाकृतियां दिखाई जाएंगी। शाम को 5 बजे से 7 बजे के बीच रामलीला होगी। राम की शक्ति पूजा होगी, जिसको प्रस्तुत बनारस की टीम करेगी। राम लक्ष्मण और सीता के चरित्र को महिलाएं यहां दिखाने वाली हैं। मलेशिया की टीम रामायण को डांस के जरिए प्रस्तुत करेगी।"

प्राण प्रतिष्ठा की रस्में शुरू

बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की रस्में आज से शुरू हो गई हैं। इस भव्य समारोह के लिए अयोध्या में जबरदस्त तरीके से तैयारी की गई है। 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस समारोह में 150 देशों के राम भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। 21 जनवरी और 22 जनवरी को मंदिर भक्तों के लिए बंद रहेगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी को यह मंदिर रामलला के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

कांग्रेस ने YS शर्मिला को सौंपी आंध्र की कमान, क्या भाई CM रेड्डी को देंगी चुनौती?

ज्ञानवापी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका को दी मंजूरी, 'वजूखाना' को लेकर दिया ये आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।