1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मां की हार का बदला लेंगे संदीप दीक्षित? कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिया टिकट

मां की हार का बदला लेंगे संदीप दीक्षित? कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिया टिकट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 12, 2024 10:02 pm IST,  Updated : Dec 12, 2024 10:11 pm IST

संदीप दीक्षित को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या संदीप अपनी दिवंगत मां की हार का बदला ले पाएंगे?

संदीप दीक्षित और अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
संदीप दीक्षित और अरविंद केजरीवाल Image Source : PTI

कांग्रेस ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार नई दिल्ली से कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा है। संदीप दीक्षित, दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिवंगत शीला दीक्षित के बेटे हैं, जिन्हें 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल से शिकस्त मिली थी।

2013 का बदला लेंगे संदीप?

संदीप दीक्षित को केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या संदीप अपनी दिवंगत मां की हार का बदला ले पाएंगे? 2013 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर चुनावी राजनीति में शानदार आगाज किया था। केजरीवाल की इस जीत ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया और शीला दीक्षित की मुख्यमंत्री के रूप में जो लोकप्रियता थी, वह कम हो गई। हालांकि, शीला दीक्षित ने 2015 में फिर से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार दिल्ली में AAP की लहर बहुत मजबूत थी और केजरीवाल के नेतृत्व में AAP ने भारी बहुमत हासिल किया।

फिर से दिल्ली जीतने में जुटे केजरीवाल

2013 के चुनाव में जीत के साथ एक नेता के रूप में अरविंद केजरीवाल का ग्राफ बढ़ता ही गया। हालांकि, कुछ महीने पहले वह विवादों में ऐसा फंसे कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल ने एक बार फिर से जोरदार तैयारियों में जुटे हैं। दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अब तक उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की है। AAP ने पहली में 11, दूसरी में 20 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कांग्रेस और AAP में गठबंधन पर क्या?

इस बीच, कांग्रेस ने भी पहली लिस्ट जारी करते हुए 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। बता दें कि कांग्रेस और AAP चुनाव पूर्व गठबंधन पर विचार कर रहे थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल और यादव सहित दोनों दलों के शीर्ष नेता खुले तौर पर कह रहे हैं कि वे दिल्ली चुनाव अकेले लड़ेंगे और कोई गठबंधन नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी ने अब तक दिल्ली चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें-

पेट्रोल भरवाने आए थे, झगड़ा किया और पंप में ही लगा दी आग; लाइव VIDEO आया सामने

"चोट करनी है तो दिमाग पर कीजिए, दिल पर नहीं", जानें जगदीप धनखड़ ने क्यों कहा ऐसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।