1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में रिश्ते हुए शर्मसार, भलस्वा डेयरी में नाना ने किया किशोरी से दुष्कर्म

दिल्ली में रिश्ते हुए शर्मसार, भलस्वा डेयरी में नाना ने किया किशोरी से दुष्कर्म

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 09, 2022 01:07 pm IST,  Updated : Nov 09, 2022 01:07 pm IST

नॉर्थ दिल्ली के भलस्वा डेयरी में एक 19 साल की लड़की के साथ उसके ही नाना ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस मामले में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

नाना ने किया किशोरी से दुष्कर्म- India TV Hindi
नाना ने किया किशोरी से दुष्कर्म

नॉर्थ दिल्ली के भलस्वा डेयरी में एक 19 साल की लड़की के साथ उसके ही नाना ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस मामले में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार लड़की का यह आरोप है कि उसके नाना मोहम्मद अमरीश ने मंगलवार को उसके साथ मारपीट की और उसके साथ बलात्कार किया। लड़की ने बताया कि उसके नाना के साथ उसके साथ एक दोस्त भी था। पुलिस ने लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जिसके बाद बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। 

एक बार पहले भी किया था दुष्कर्म की कोशिश

एक पुलिस सूत्र के अनुसार, आरोपी धोखाधड़ी के मामले में तिहाड़ जेल का बर्खास्त कर्मचारी है। पूछे जाने पर, पुलिस ने कहा कि वे तिहाड़ प्राधिकरण से इसकी पुष्टि करेंगे। लड़की ने मीडियाकर्मियों को बताया कि करीब एक साल पहले आरोपी ने उसका यौन शोषण करने का प्रयास किया था, लेकिन फिर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया और मामला दबा दिया गया।

मुझे कमरे में बंद कर के मेरे साथ गलत किया -पीड़िता

पीड़िता ने कहा, आरोपी अमरीश अपने एक सहयोगी के साथ आया था। उसने मुझे कमरे के अंदर धकेल दिया और मेरे साथ मारपीट की। उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने इसे दूसरों को बताया तो मुझे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शाम करीब 4 बजे जब मेरी मां घर आई, तो मैंने उन्हें घटना के बारे में बताया और उन्होंने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।