1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के प्रह्लादपुर इलाके में शूटआउट, एक लाख का इनामी बदमाश घायल

दिल्ली के प्रह्लादपुर इलाके में शूटआउट, एक लाख का इनामी बदमाश घायल

 Written By: Abhay Parashar
 Published : Aug 19, 2020 11:27 am IST,  Updated : Aug 19, 2020 11:27 am IST

देश की राजधानी दिल्ली का प्रह्लादपुर इलाका आज गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। दिल्ली पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। 

Delhi, shootout- India TV Hindi
दिल्ली के प्रह्लादपुर इलाके में शूटआउट, एक लाख का इनामी बदमाश घायल Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली का प्रह्लादपुर इलाका आज गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। दिल्ली पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। घायल अपराधी का नाम आशीष बक्करवाला है और उसपर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मुंडका में जबरन वसूली के एक मामले में पुलिस को आशीष बक्करवाला की तलाश थी। आशीष कुख्यात अपराधी मनोज बक्करवाला का बेटा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।