1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने में सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने में सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2021 01:50 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 01:50 pm IST

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना में एक सब इंस्पेक्टर ने खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली।

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने में सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी- India TV Hindi
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने में सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी Image Source : FILE

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना में एक सब इंस्पेक्टर ने खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर किन वजहों से सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली। इससे पूरे थाने और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत आलाधिकारियों को दी गई जो खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुच गए। सब इंस्पेक्टर की खुदकुशी की वजहों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।