1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता, ISIS आतंकी रिजवान अली गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता, ISIS आतंकी रिजवान अली गिरफ्तार

 Reported By: Atul Bhatia,,  Abhay Parashar, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 09, 2024 09:56 am IST,  Updated : Aug 09, 2024 11:17 am IST

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल दरियागंज इलाके से ISIS मॉड्यूल के आतंकी रिजवान को गिरफ्तार किया है। रिजवान पर एनआईए ने 3 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था

आतंकी रिजवान अली...- India TV Hindi
आतंकी रिजवान अली गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को 15 अगस्त से पहले बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने रिजवान नाम के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। रिजवान ISIS मॉड्यूल का आतंकी। वह दिल्ली के दरियागंज का रहनेवाला है। माना जा रहा है कि वह 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

 ISIS पुणे मॉड्यूल से जुड़ा था रिजवान

जानकारी के मुताबिक रिजवान ISIS पुणे मॉड्यूल से जुड़ा था। रिजवान और इसके कुछ साथियों पर एनआईए ने 3 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था। स्पेशल सेल ने कुछ आतंकियों की गिरफ्तारी पहले की थी। रिजवान कई सालों से फरार चल रहा था। स्पेशल सेल ने पुरानी दिल्ली दरियागंज के पास से इसे गिरफ्तार किया है और कुछ हथियार भी बरामद किया है, जिसमें पिस्टल शामिल है।

दिल्ली के वीआईपी इलाकों की रेकी

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के कुछ वीआईपी इलाकों की रिजवान ने रेकी की थी। शक ये है कि वह 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पहले उसे स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अक्टूबर 2023 में आईएसआईएस पुणे मॉड्यूल के आतंकी शाहनवाज के साथ मोहम्मद अरशद वारसी और रिजवान नाम के संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया था। इस मॉड्यूल का एक दूसरा संदिग्ध आतंकी रिजवान फरार चल रहा था, जिसपर एनआईए ने 3 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। उसी रिजवान को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि एनआईए ने आईएसआईएस पुणे मॉड्यूल मामले में 7 लोगों को पकड़ा था। इस दौरान तीन आतंकी फरार हो गए थे।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।