1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सत्येंद्र जैन को जेल में मिलने वाली सुविधाएं घटाई गईं, 15 दिनों तक किसी से नहीं कर पाएंगे मुलाकात

सत्येंद्र जैन को जेल में मिलने वाली सुविधाएं घटाई गईं, 15 दिनों तक किसी से नहीं कर पाएंगे मुलाकात

 Reported By: Atul Bhatia Written By: Shashi Rai
 Published : Dec 25, 2022 02:33 pm IST,  Updated : Dec 25, 2022 03:05 pm IST

सेल में से टेबल कुर्सी हटाई गई है। जेल में मैनुअल का उल्लंघन करने की वजह से 15 दिनों तक मिलाई पर रोक लगा दी गई है।

सत्येंद्र जैन- India TV Hindi
सत्येंद्र जैन Image Source : PTI

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में मिलने वाली सुविधाएं घटा दी गई हैं। IG द्वारा गठित कमेटी की सिरफारिश पर जेल में बंद मंत्री सतेंद्र जैन को जेल में मिलने वाली सुविधाओं में कमी की गई है। सेल में से टेबल कुर्सी हटाई गई है। जेल में मैनुअल का उल्लंघन करने की वजह से 15 दिनों तक मिलाई पर रोक लगा दी गई है।  

जेल में मसाज कराने का वीडियो सामने आया था

बता दें कि हाल ही में सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल से कई सारे ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें वो मसाज कराते और जेल के डीजी के साथ बैठक करते नजर आ रहे हैं। जैन के इन वीडियो से पहले सुकेश चंद्रशेखर ने भी एलजी को पत्र लिखकर सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी सुविधा मिलने के आरोप लगाए थे।

जेल में वीआईपी सुविधा 

जो वीडियो सामने आया था उसमें में कुछ लोग सत्येंद्र जैन के सेल की सफाई करते नज़र आ रहे थे। सेल में पहले एक शख्स अच्छी तरह से पोछा लगाता नज़र आ रहा था। फिर एक दूसरा आदमी आकर जैन के बिस्तर को सेट करता दिख रहा था। सेल में एक शख्स जैन के लिए मिनिरल वॉटर की बोतलें लाते भी नज़र आ रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।