1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के नरेला में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार मर्सिडीज ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

दिल्ली के नरेला में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार मर्सिडीज ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

 Reported By: Kumar Sonu Written By: India TV Delhi Bureau Desk
 Published : Aug 08, 2026 01:30 pm IST,  Updated : Aug 08, 2026 01:34 pm IST

दिल्ली के नरेला स्थित मामुरपुर में शनिवार सुबह मर्सिडीज और वैगनआर के बीच हुई भीषण टक्कर में 70 वर्षीय उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर।

Delhi News- India TV Hindi
दिल्ली के नरेला में दर्दनाक सड़क हादसा Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। मामुरपुर स्थित हिमालय अपार्टमेंट के सामने एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

कैसे हुआ हादसा 

प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह दर्दनाक घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की है। मामुरपुर के मुख्य मार्ग पर एक लग्जरी मर्सिडीज कार और वैगनआर के बीच आमने-साने की जोरदार भिड़त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनियंत्रित होकर वैगनआर कार पीछे की ओर उछल गई। वैगनआर पास में खड़ी एक तिपहिया लोड़िंग वैन से जा कर टकराई। इसी बीच एक 70 वर्षीय महिला (उर्मिला) सड़क किनारे खड़ी थी जिन्हें नरेला के मामुरपुर क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा। वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान उर्मिला भी चपेट में आ गईं। वाहनों के बीच बुरी तरह से फंसी उर्मिला ने निकलने का प्रयास किया लेकिन वो खुद को बचा नहीं पायीं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में उर्मिला के अलावा किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे मेडिकल सहायता दी जा चुकी है। 

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

दिल्ली पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका उर्मिला के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस दुर्घटना से जुड़ा पूरा मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों व मर्सिडीज कार की रफ्तार की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर शांति है और किसी अप्रिय भीड़ या विरोध-प्रदर्शन की सूचना नहीं मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे की सटीक जानकारी मिल सके। क्षतिग्रस्त वाहन को भी पुलिस के द्वारा कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक कार का मालिक नहीं है उसने यह कार अपने किसी दोस्त से ली थी। 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में बदलने जा रहे तीन नियम, सरकार सदन में पेश करेगी बिल; CAG की दो रिपोर्ट भी पटल पर रखी जाएगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।