1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरा EMU ट्रेन का डिब्बा, डीसीपी रेलवे बोले- सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरा EMU ट्रेन का डिब्बा, डीसीपी रेलवे बोले- सभी यात्री सुरक्षित

 Written By: Avinash Rai
 Published : Sep 03, 2023 02:01 pm IST,  Updated : Sep 03, 2023 02:05 pm IST

दिल्ली में ट्रेन हादसा देखने को मिला है। यहां ईएमयू ट्रेन पटरी से उतर गई है। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है और किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

Train accident in Delhi EMU train coach derailed DCP Railway said all passengers safe- India TV Hindi
दिल्ली में ट्रेन हादसा Image Source : ANI

नई दिल्ली में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया है। दिल्ली के भैरों मार्ग के पास लोकल EMU ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। डीसीपी रेलवे ने कहा कि मरम्मत कार्य के लिए रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रेन हरियाणा के पलवल से दिल्ली स्टेशन की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त ट्रेन में कई यात्री सवार थे। इस दौरान ट्रेन बेपटरी हो गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें कि हादसे की वजह क्या थी अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।